अजब-गजब:1 साल पहले की तारीख में कर दी कंप्यूटर बाबा की नियुक्ति

3/11/2019 2:59:32 PM

भोपाल: शिवराज सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा पाने वाले कंप्यूटर बाबा को अब कमलनाथ सरकार में भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले नामदेव दास त्यागी (कम्प्यूटर बाबा) को नदी न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आचार संहिता लगने की हड़बड़ी में कई कामकाज जल्दबाजी में निपटाए गए। इस बीच कंप्यूटर बाबा की नियुक्ति भी बैक डेट में कर दी गई। अध्यात्म विभाग द्वारा जारी नियुक्ति के आदेश में 8 मार्च 2018 की तारिख डाली गई है।


 

दरअसल, कंप्यूटर बाबा को नदी न्यास का अध्यक्ष बनाए जाने का आदेश एक साल पुरानी तारीख में जारी किया गया है। आदेश में अध्यात्म विभाग के उपसचिव किरण मिश्रा के हस्ताक्षर हैं और आदेश की तारीख आठ मार्च 2018 बताई गई है। जबकि विभागीय मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि हमने नियुक्ति हाल ही में की है। आदेश जारी करने की तारीख में लिपिकीय त्रुटि हो सकती है। अब इस आदेश को लेकर सवाल उठ रहे हैं, आचार संहिता से पहले जारी आदेश क्या अब संशेधित किए जाएंगे। सरकार ने पिछले दिनों मां नर्मदा, मां क्षिप्रा और मां मंदाकिनी नदी न्यास का गठन किया है। न्यास इन नदियों के संरक्षण की दिशा में काम करेगा। साथ ही नदियों के दोनों तटों पर पौधरोपण का काम भी अपनी निगरानी में करवाएगा। सरकार ने नदी न्यास का अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा को नियुक्त किया है। 
 

 

 

suman

This news is suman