जारी है राजघराने की लड़ाई: तनाव के बीच खोला उदयपुर महल का दरवाजा, विभा सिंह वापस जाओ के लगे नारे

12/30/2021 7:36:17 PM

राजनांदगांव(बसन्त शर्मा): खैरागढ़ के राजा एवं विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह के उदयपुर स्थित महल का ताला खोले जाने के मामले में पारिवारिक विवाद के चलते दिनभर गहमागहमी की स्थिति रही। स्व. देवव्रत सिंह की पूर्व पत्नी पदमा सिंह, बेटी शताक्षी सिंह, पुत्र आर्यव्रत सिंह और वर्तमान पत्नी विभा सिंह की मौजूदगी में महल का ताला खोला जाना था। देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह के उदयपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभा सिंह को देवव्रत सिंह का कातिल बताया।

PunjabKesari

खैरागढ़ विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह की मौत के पीछे देवव्रत सिंह के पुत्र राजा आर्यव्रत सिंह और राजकुमारी शताक्षी ने उनकी वर्तमान पत्नी विभा सिंह के द्वारा प्रताड़ित किए जाने से तनाव के चलते उनकी मौत होना बताया था। वहीं दोनों बच्चों ने विभा सिंह पर अपनी प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था। विभा  सिंह ने दोनों बच्चों के द्वारा लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताते हुए देवव्रत सिंह की मौत को संदिग्ध बता कर जांच की मांग की थी और अपनी जान का खतरा भी बताया था।

PunjabKesari

राज परिवार के द्वारा स्वर्गीय देवव्रत सिंह की मृत्यु के बाद उनके उदयपुर स्थित राज महल में ताला लगा दिया गया था। जिसे आज राज परिवार के सभी सदस्यों के समक्ष खोला जाना था। देवव्रत  सिंह की पूर्व पत्नी पदमा सिंह और उनके बच्चों सहित राज परिवार के सभी सदस्य पहले से ही उदयपुर पहुंच चुके थे। वहीं उनकी वर्तमान पत्नी विभा सिंह जब पुलिस की सुरक्षा में उदयपुर पहुंची तो ग्रामीणों ने उनका घेराव किया और विभा सिंह वापस जाओ के नारे लगाते हुए उन्हें देवव्रत सिंह की मौत का दोषी बताकर जमकर नारेबाजी की। दोनों पक्षों में आपसी समन्वय नहीं बन पाने के चलते लगभग 4 घंटे बीत जाने के बाद महल का ताला खोला गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News