आखिर क्यों श्मशान से छीन लाए महिला का शव, जानिए पूरा मामला

3/27/2021 12:17:14 PM

आलीराजपुर: मध्यप्रदेश में किसी बीमारी के चलते एक महिला की मौत हो गई। जिसके अंतिम संस्कार के लिए मृतक के ससुराल वाले शव को मुक्तिधाम लेकर पहुंच गए। इसी दौरान मृतक महिला के मायके वाले छोटा उंडवा गांव से आ गए। वहां विवाद करके शव वाहन में रखकर अपने गांव ले जाने लगे। मामला आलीराजपुर के नानपुर थाने के मोरी फलिया गांव का है। जहां मृतक की पहचान नानपुर के मोरी फलिया निवासी सन बाई (55) के रूप में हुई। बता दें कि मायके वालों का आरोप है कि 30 साल पहले उनके परिवार की बेटी ने भाग कर शादी की थी। उस समय का 5 हजार रुपए का दहेज/दापा (दंड) बकाया है। जब तक उन्हें ये राशि नहीं दी जाएगी, तब तक वह महिला का शव नहीं देंगे और शव को अपने गांव में ले जाकर जलाएंगे।

वहीं इस पर मृतक महिला के बच्चों का कहना है कि हमारी मां लंबे समय से बीमार चल रही थी कई अस्पतालों में इलाज भी करवा लिया। उनके पेट में दर्द रहता था जिसके चलते उनकी 24 मार्च को मौत हो गई। बच्चों का कहना है कि अब मामा परिवार वाले हमारी मरी हुई मां की लाश को लेकर क्या करेंगे। उन्हें जितना रुपए चाहिए हम देंगे लेकिन शव नहीं ले जाने देंगे। इसके बाद में 5 हजार दंड देने के बाद शव ससुराल वालों को सौंपा गया। इस तरह पूरा विवाद करीब एक घंटे तक चला। बताया जा रहा है कि आदिवासी समाज की रीति-रिवाज से जुड़े इस मामले पर पुलिस ने कोई दखल नहीं दिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

kirti

Recommended News

Related News