आवारा पशुओं को पकड़ने पहुंचे निगमकर्मियों से उलझ पड़ा पशुपालक, देखते ही देखते निगम के वाहन के नीचे लेटा

8/26/2022 4:55:39 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): देश में 5 बार स्वच्छता में नंबर वन आ चुके इंदौर अब छक्का लगाने की तैयारी में है। इसी को लेकर नगर निगम ने शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया है और इसी कड़ी में पशु पकड़ने गए निगम की टीम से छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में पशुपालक ने विवाद किया। विवाद इतना बढ़ा कि पशु पालक का परिवार निगम कर्मियों की गाड़ी के नीचे लेट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया।

दरअसल नगर सरकार बनने के बाद नगर निगम स्वच्छता में छक्का लगाने की तैयारी में जुट गया है। उसी को लेकर नगर निगम ने शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने की मुहिम शुरू की जिसको लेकर बड़ी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक पशु को पकड़ कर पशु वाहन में ले जाने लगे। तभी पशु पालक और उसका परिवार निगम की टीम से विवाद करने लगा। यहां तक कि बात हाथापाई पर पहुंच गई। विवाद इस कदर बढ़ा कि पशुपालक का परिवार पशु पकड़ने वाली गाड़ी के सामने नीचे लेट गया और जमकर विरोध करने लगा।



हंगामा देख पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला शांत किया। वही निगम उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पशुपालक के परिवार ने विवाद किया है। साथ ही निगम कर्मियों से हाथापाई भी की है। उसी को देखते हुए निगम आयुक्त के आदेश पर छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज करने का बोल दिया गया है।

meena

This news is Content Writer meena