पकड़ा गया बच्चों का सौदागर, डेढ़ लाख में बेच रहा था बच्चा

11/12/2018 11:02:41 AM

अलिराजपुर: प्रदेश के अलीराजपुर में मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। ये गिरोह बच्चों की तस्करी कर रहा था। जिसका सरगना शहर का बड़ा बिजनेसमैन शैलेन्द्र राठौर निकला। ये सरगना बच्चों की खरीद फरोख्त करता था। पुलिस ने आरोपी  शैलेन्द्र उर्फ शैलू राठौर और उसके साथियों को धारा 370 ,363 तथा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 81 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चों के अवैध व्यापार के लिए काम करने वाले प्रशांत दुबे नामक शख्स ने इस गिरोह की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और इसके बाद नकली परिजन बनकर आरोपियों के पास बच्चों के खरीद फरोख्त के लिए गए। 



मानव तस्कर गिरोह ने 1 लाख 40 हजार रुपए में एक बच्चे का सौदा तय किया। पुलिस वाले जिस बच्चे को लेकर गए उसकी उम्र 1 से डेढ़ साल की थी। परिजन ने आरोपियों को एडवांस में 10 हजार रूपए दिए और प्लान के मुताबिक आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस अब इस गिरोह से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, आरोपियों ने अब तक कितने बच्चों को कहां-कहां बेचा है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar