EOW का छापा पड़ते ही क्लर्क ने खाया जहर, घर में मिला 35 लाख कैश और प्रॉपर्टी के कागजाद

8/3/2022 7:32:06 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों में आज ईओडब्ल्यू ने एक साथ छापेमारी की। ईओडब्ल्यू की टीम ने आय से अधिक मामले में जबलपुर में नगर असिस्टेंट इंजीनियर करोड़ों का आसामी निकला। वहीं भोपाल में क्लर्क निगम के असिस्टेंट इंजीनियर और भोपाल में मेडिकल डिपार्टमेंट में क्लर्क के यहां कार्रवाई की। खास बात यह रही कि जैसे ही टीम बुधवार सुबह 6 बजे स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ क्लर्क के बैरागढ़ स्थित आवास पर पहुंची। छापामारी कार्रवाई से घबरा उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि इसके बावजूद टीम ने कार्रवाई जारी रखी। अब तक की जांच में क्लर्क के यहां 35 लाख का कैश और 8 से ज्यादा प्रापर्टी के दस्तावेज मिले हैं। EOW ने उस मकान को सील कर दिया है। आवास के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। उसके घर के बेसमेंट में बने कमरे में भी प्रॉपर्टी के कागजाद मिले हैं। क्लर्क सतपुड़ा भवन में बतौर क्लर्क पदस्थ हैं। उसके खिलाफ लगातार आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद EOW ने कोर्ट से ऑर्डर लेकर उसके घर छापा मारा है।  

meena

This news is Content Writer meena