MP में प्रचंड है ठंड, खुजराहो में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया

1/17/2019 4:38:23 PM

भोपाल: कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड का असर जारी है। लगातार तीसरे दिन राजधानी में गुरुवार को रात का तापमान 8.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी के बाद और अधिक ठंड बढ़ने की संभावना है। यानी अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। वहीं प्रदेश में गुरुवार को सबसे कम तापमान खजुराहो में 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही दमोह, उमरिया, ग्वालियर और मंडला समेत 10 शहरों का तापमान 5 डिग्री या उसके आसपास रिकॉर्ड किया गया है। 


मौसम विभाग के द्वारा पहले ही आशंका व्यक्त की गई थी कि मकर संक्रांति के बाद ठंड बढ़ सकती है। दस दिनों के बाद दिन का तापमान 27 डिग्री के करीब पहुंचा। बुधवार को दिन का तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।  

दो दिन से राजधानी भोपाल शीतलहर की चपेट में है। संक्रांति के बाद से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि गुरुवार को सुबह से तीखी धूप रही। इससे दिन में लोगों को सर्दी से राहत जरूर मिली, लेकिन शाम होते ही फिर से सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। इससे रात 9 बजे के बाद ही सड़कों व बाजार में सन्नाटा पसर गया। 

इन क्षेत्रों में चल रही है शीतलहर

प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, उमरिया, उज्जैन, रीवा, दमोह, सतना, छतरपुर, उज्जैन, डिंडौरी और मंडला में शीलतलर का प्रकोप देखा जा सकता है।  

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar