कलेक्टर का सराहनीय कदम, बच्चियों के लिए बनवाएंगी बाल गृह

1/29/2019 3:21:10 PM

जबलपुर: प्रदेश में अनाथ बच्चियों के भविष्य के लिए जिला स्तर पर एक अनोखा प्रयास शुरू होने जा रहा है। कलेक्टर छवि भारद्वाज ने अनाथ बच्चियों के लिए प्राइवेट संस्थानों और जनभागिदारी से अनाथ आश्रम स्थापित करने का फैसला लिया है। 

इस बाल गृह की स्थापना में सरकारी की कोई भी मदद नहीं ली जाएगी। इसे बनाने में व संचालन करने में आने वाले खर्च के लिए 50 प्रतिशत भाग जन भागिदारी से और बाकी का आधा भाग प्राइवेट संस्थानों से लिया जाएगा। जबलपुर कलेक्टर छवि भारद्वाज ने इस काम की मंशा को लेकर बताया कि अनाथ बच्चियों को समुचित स्थान और उनके पालन पोषण के लिए यह बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा है कि इस सुविधा से न केवल जबलपुर बल्कि पूरे जबलपुर संभाग को मदद मिलेगी।
 

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar