इंदौर की खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का अनोखा विरोध, पानी से भरे गड्ढों के बीच बैठकर किया प्रदर्शन

Monday, Sep 30, 2024-01:35 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के वार्ड 45 और 46 में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सड़क पर बने गड्डों में बैठकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस प्रदर्शन में सड़क की खराब हालत पर नगर निगम की अनदेखी का आरोप लगाया।

PunjabKesari

कांग्रेसियों का कहना है कि वार्ड 45 और वार्ड 46 में कांग्रेस के पार्षद होने के कारण इन वार्डों को अनदेखी की जा रही है। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष भी इसी वार्ड से पार्षद हैं और उन्होंने कहा कि यह हमारी नागरिक सुविधाओं का मामला है। गड्डों में पानी भरा है, जिससे लोगों को चलने में कठिनाई हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News