सड़कों पर उतरी कांग्रेस, किया धारा 144 का उल्लंघन

9/10/2018 6:20:38 PM

ग्वालियर : पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हो रही  मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया। ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में पार्टी का झंडा और मूल्य विरोधी पोस्टर लिए सुबह से ही सड़कों पर निकल पड़े। कांग्रेसियों ने निवेदन कर दुकानें बंद कराई,लेकिन उनके जाते ही दुकानदारों ने फिर शटर खोल लिया। बड़े संस्थान और शोरूम संचालकों ने अपने संस्थान नहीं खोले। इसे उनका समर्थन या डर कुछ भी माना जा सकता है।

कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में सड़कों पर निकले इस दौरान वे दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों में झुंड बनाकर चले और उन्होंने खुलकर शहर में लगी धारा 144 का उल्लंघन किया। खास बात ये रही कि सड़कों पर तैनात पुलिस ये सब मूक दर्शक बनी देखती रही। कुछ कार्यकर्ता विरोध जताने के लिए घोड़ा गाड़ी पर बैठकर निकले और बाजार बंद करने का निवेदन लोगों से किया। उधर महिला नेत्रियाँ भी सड़कों पर उतरीं उन्होंने जो दुकान खुली दिखाई दी उसे बंद कराया और आगे बढ़ गईं। 

 

suman

This news is suman