प्रदेश के इस जिले में बनेगा देश का पहले स्मार्ट फायर स्टेशन

7/14/2018 5:32:43 PM

इंदौर : भावी स्मार्ट सिटी इंदौर का पहला स्मार्ट फायर स्टेशन इंदौर के गांधी हॉल में तैयार किया जा रहा है। जिसे लेकर निगम और फायर अधिकारियो की एक मीटिंग भी हो चुकी है। अधिकारियों ने फायर विभाग को एक स्मार्ट फायर  स्टेशन का  नक्शा भी बना कर सौंप दिया है। जल्द ही देश के साथ प्रदेश का पहला स्मार्ट फायर स्टेशन इंदौर में बन कर तैयार हो जाएगा। नक्शे के अनुसार फायर स्टेशन को सर्व सुविधायुक्त बनाया जाएगा। गांधी हाल परिसर मै स्थित फायर स्टेशन तकरीबन डेढ़ एकड़ में फैला हुआ है। इसे  नगर निगम स्मार्ट फायर स्टेशन बनाने वाला है।

स्मार्ट फायर स्टेशन में ये सुविधाएं होंगी
 फायर स्टेशन का जो प्लान इंदौर नगर निगम ने बनाया है उसमे वह सभी सुविधाए मौजूद रहेगी जो एक फायर स्टेशन में एडिशनल एसपी उमाशंकर चौधरी की माने तो फायर स्टेशन में  तीन  बिल्डिंग बनाई जा रही है। जो फायर विभाग में पदस्थ कर्मचारीयो के लिए रहेगी चार मंजिला बिल्डिंग के तल हिस्से में आधुनिक पार्किग की व्यवस्था रहेगी। वही फ्लैट तक पहुचने के लिए लिफ्ट भी लगाई जाएगी, इसके अलावा फायर गाड़ियों के लिए यहां पर स्मार्ट पार्किग बनाई जाएगी जिसके सहारे फायर गाड़ियों को आसानी से एक ही स्टेशन में रखा जा सके और जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से निकाला जा सके।  वही इमरजेंसी के लिहाज से केम्पस में सभी सुविधा मौजूद रहेगी साथ ही फायर विभाग स्टेशन के लिए आधुनिक अपडेट किट भी इंदौर नगर निगम उपलब्ध करवाने की व्यवस्था कर रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले एक साल में एक स्मार्ट फायर स्टेशन शहर की जनता को देखने को मिलेगा।

suman

This news is suman