घर में घुसकर महिला के गले से चैन खींचने का प्रयास, गले पर चाकू मारकर बदमाश हुआ फरार

10/12/2019 11:09:48 AM

रीवा (भूपेंद्र सिंह): मध्यप्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वो दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट करने का प्रयास करने लगे हैं। ताजा मामला शहर के घोघर मोहल्ले का है। जहां एक महिला के घर में घुसकर एक बदमाश ने महिला की गले में पड़ी चैन को छीनने का प्रयास  किया, और महिला के विरोध करने पर गले में चाकू से हमला कर फरार हो गया। महिला को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्स्क उपचार कर रहे हैं।



मामला शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घोघर मोहल्ले का है। जहां शीला शुक्ला के घर में एक बदमाश घुस गया और पीड़ित महिला के गले में पड़ी चैन छीनने लगा। बदमाश की इस हरकत का महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने चाकू से गले में वार कर फरार हो गया। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। शोर शराबा सुन आस-पास के लोग पहुंचे, और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस को घटना की जानकारी लगते ही पूरे मामले की जांच सहित आरोपी की तलाश में जुट गई है। महिला का उपचार चल रहा है और उसकी हालत सामान्य है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar