भोपाल से फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक की मौत, दो दिन पहले राजस्थान की बंटी गैंग से हुई थी गैंगवार

6/3/2022 1:01:49 PM

भोपाल: दो दिन पहले राजस्थान में गैंगवार में घायल हुए  गैंगस्टर मुख्तार मलिक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि भोपाल से फरार मुख्तार मलिक गैंगवार में गंभीर घायल हो गया था। ग्रामीणों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। गैंगस्टर के खिलाफ कई थानों में 60 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं।

डीएसपी गिरधर सिंह ने बताया कि मुख्तार मलिक भीमसागर बांध  कैचमेंट एरिया में मछलियां पकड़ने का ठेका ले रखा है। मंगलवार को मुख्तार मलिक और 11 मजदूरों के साथ कांस खेड़ली के पास नाव से पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान राजस्थान की बंटी गैंग से मलिक और मछुआरों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग होने लगी। गैंगवार में मुख्तार मलिक की गैंग के एक गुर्गे की मौत हो गई। वहीं मुख्तार और उसका साथी विक्की वाहिद घायल हो गया।

meena

This news is Content Writer meena