मंदिर के ऊपर पेड़ गिरने से कई श्रद्धालु हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

5/22/2019 1:21:49 PM

छतरपुर: खजुराहो के मतांगेस्व मंदिर में अचानक पेड़ गिर गया, जिससे दर्जनभर श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए। इस घटना के बाद मंदिर के परिसर में भगदड़ मच गई वहीं घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।



मिली जानकारी के अनुसार,  बुधवार को मतांगेस्वर महादेव मंदिर  में सैंकड़ों श्रद्धालु महादेव के दर्शन करने  पहुंचे थे।  तभी अचानक पीपल का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए और लहूलुहान हो गए। आनन - फानन वहां मौजूद अन्य लोगों ने घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। 

suman

This news is suman