टक्कर मारकर भाग रहे चालक ने हड़बड़ाहट में कर दिया कुछ ऐसा

8/12/2018 3:03:16 PM

रीवा ;  गुढ़ कस्बे में सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मारकर भाग रहे स्कार्पियो चालक ने हड़बड़ाहट में 5 बाइक को भी रौंद दिया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर स्कार्पियों को पकड़ा लेकिन चालक उनके हाथ नहीं लगा। जिसके बाद लोगों ने वाहन में जमकर तोड़फोड़ कर अपनी भड़ास निकाली। बाद में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर मामले को शांत कराया। दुर्घटना करने वाली स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया है। घायल हुए 2 लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए गुढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है।
PunjabKesari
परिजनों ने किया प्रदर्शन
दुर्घटना में घायलों के परिजनों सहित गुढ़ कस्बे के करीब 200 लोग एकत्रित हो गए और वे लगातार दोषी स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों का कहना था कि स्कार्पियो चालक को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News