महिला ठगों का कारनामा, ज्वेलरी शॉप से हाथ साफ करने के लिए अपनाया ये पैंतरा

3/16/2019 1:46:12 PM

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड कस्बे में महिला ठगों का अनोखा कारनामा सामने आया है। महिला ठगों के गिरोह ने एक सर्राफा की दुकान में जाकर सोने चांदी के जेवर देखें और दुकानदार को बातों में उलझा कर लगभग छह लाख रुपए के सोने के जेवरों से भरा बॉक्स चुरा लिया।
 


 

इस तरह दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, सोने चांदी की दुकान के संचालक रमेश सोनी ने पुलिस को बताया है कि कल दोपहर करीब 5 महिलाएं उसकी दुकान पर आई तथा चांदी की पायल खरीदी। उसके बाद सोने की जेवर दिखाने को कहा। उसने जब सोने के जेवर दिखाना शुरू किए, तो महिलाओं ने उसे बातों में उलझा लिया और उनके साथ की महिला लगभग छह लाख रुपए मूल्य के जेवरों से भरा बॉक्स लेकर भाग निकली। बाद में वह महिलाएं भी चली गई। दुकानदार ने महिलाओं के जाने के बाद बॉक्स देखा तो वह गायब था। इस मामले में पुलिस ने महिला चोरों के गिरोह के सदस्यों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

suman

This news is suman