कलर प्रिंटर से बनाता था नकली नोट, 2.17 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार

8/5/2018 10:52:51 AM

उज्जैन : नकली नोट छापने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से करीब 2 लाख 17 हजार के नकली नोट बरामद हुए।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने कलर प्रिंटर को ही नोट छापने की मशीन बना लिया था। जिसके जरिए नोट छापकर प्रदेश के अलग अलग शहरों में चलाया करते थे। एसपी सचिन अतुलकर ने बताया कि एक नाबालिग महाकाल मार्ग पर घूम रहा था। जिसकी तलाशी में दो हजार के दो नोट एक ही नंबर के पुलिस को बरामद हुए। संदेह होने पर युवक से थाने लाकर पूछताछ की गई। जिसमें उसने बताया कि उसे यह नोट सिवनी निवासी राम पिता गोविंद सनोडिया ने चलाने के लिए दिए हैं और वह इस वक्त रेलवे स्टेशन पर बैठा है। पुलिस ने घेराबंदी करके राम को पकड़ा। जिसके पास से कलर प्रिंटर और 2 लाख 17 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। आरोपी मोबाइल के ज़रिए नोट को स्कैन करके प्रिंटर से प्रिंट कर लेता था। जिसे जबलपुर, छपरा, छिंदवाड़ा, सिवनी जैसे शहरों में चलाया करता था।

 

 

rehan

This news is rehan