ऑटो दुर्घटना में मृतक के परिजनों को मिले सरकारी नौकरी, 10 लाख मुआवजा: कांग्रेस नेत्री रुचि गुप्ता

3/25/2021 1:11:08 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर में 23 मार्च को पुरानी छावनी पर हुई हृदय विदारक दुर्घटना पर महिला कांग्रेस ने रोष प्रकट करते हुए इसे शासन-प्रशासन की विफलता करार दिया। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती डॉ़ रुचि गुप्ता ने सभी 13 मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकार द्वारा शासकीय नौकरी एवं 10 लाख रुपए मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग की।

गुप्ता ने बुधवार को सभी मृतक महिलाओं के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों एवं बच्चों को ढांढस बंधाते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बहुत ही दुखद है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से शिवराज सरकार से मांगी की है कि दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुआवजे की राशि बढ़ा कर 4 लाख से 10 लाख करें एवं उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दें। साथ ही गुप्ता ने कहा कि जो बच्चे अनाथ हो गए हैं सरकार उनके रहने एवं शिक्षा की नि:शुल्क व्यवस्था करें।
 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari