फिर परेशान हुआ किसान, अब सामने आई यह समस्या

1/12/2019 12:11:39 PM

उमरिया: भले ही सरकार यह कहते नही थकते कि अन्नदाता को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। लेकिन फसलों की कटाई से लेकर फसलों के बेचने तक उन्हें कितनी ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ठंड हो या गर्मी किसान तो अपनी मेहनत की वसूली भी कई परेशानियों का सामना करके लेता है। 

मामला जिले के मुख्यालय की धान मंडी में देखने को मिला। जहां अन्नदाता अपने धान को लेकर खरीदी केंद्र में पिछले इतनी ठंड में 5 से 7 दिनों से खुले आसमान के निचे पड़े हुए है। लेकिन धान का उठाओ न होने के कारण धान खरीदी नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि धान बिक्री केंद्र के प्रबंधक द्वारा धान खरीदी पर रोक लगा दी गई है।



वहीं धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक महोदय का कहना है कि धान का उठाओ न होने के कारण जगह की कमी आ रही है। जैसे ही उठाओ शुरू होगा वैसे ही धान खरीदी पुनः शुरू कर दी जाएगी। धान खरीदी की समस्या को लेकर जब जिले की मीडिया कलेक्टर से बात करने चाही तो जिले के कलेक्टर महोदय ने खुद को व्यस्त बताते हुए बात करने से मना कर दिया। 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR