दरिंदे पिता ने लूटी सौतेली बेटी की अस्मत, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

8/2/2018 10:17:22 AM

देवास : जिले के खातेगांव में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला समाने आया है। जहां एक चौदह साल की नाबालिग लड़की से उसके सौतेले पिता ने एक बार नहीं कई बार दुष्कर्म किया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची गर्भवती हो गई।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता विजय बैरागी ने जनवरी महीने में पहली बार बच्ची के साथ दरिंदगी की थी। साथ ही आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने इस बात का ज़्रिक किसी से भी किया तो वो उसकी जान ले लेगा। जिसके बाद से आरोपी आए दिन बच्ची के साथ दरिंदगी किया करता था। पुलिस के मुताबिक मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता की कुछ तबियत खराब होने पर उसे इलाज के लिए खातेगांव के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों को बच्ची के गर्भवती होने की सूचना मिली। जिस पर डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता से जब महिला पुलिसकर्मी ने बातचीत की तो बालिका ने रो रोकर पूरा घटनाक्रम महिला पुलिस अफसर को बताया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 

 

rehan

This news is rehan