कैबिनेट की पहली बैठक, कर्जमाफी के अलावा कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

2/17/2019 10:41:09 AM

जबलपुर: प्रदेश में कैबिनेट की पहली बैठक शनिवार को हुई। बैठक से पहले पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में किसानों की कर्जमाफी के अलावा कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। सीएम कमलनाथ ने कहा कि जबलपुर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी होगी। इसे संस्कारधानी नाम दिया गया है।



बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। हमारी सरकार 2 मार्च तक 25 लाख किसानों का कर्जा माफ करेगी। प्रदेश में आईटी और फार्मा हब बनाए जाएंगे।



मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को 55 दिन ही हुए हैं। इतने कम समय में सबकुछ एकदम से बदल जाए ये संभव नहीं है। हमें बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या के मामले में मध्य प्रदेश पहले पायदान पर मिला था। हमारी कोशिश है कि हालते सुधरें और इसके लिए हमने काम करना शुरू कर दिया है। 

  • महिलाओं की मदद के लिए हर जिले में शुरू होगी 181 हेल्पलाइन सेवा
  • मध्यप्रदेश में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और फार्मा के कई हब बनाए जाएंगे
  • भोपाल-इंदौर मेट्रो के लिए केंद्र, राज्य और कंपनी के बीच एमओयू पर चर्चा की जाएगी
  • वन टाइम सेटलमेंट से किसानों का कर्ज निर्धारण होगा
  • जबलपुर के भिटौली गांव में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की जाएगी
  • जबलपुर जिले में 500 बेड का जिला अस्पताल बनाया जाएगा जिसमें 50 करोड़ रुपए लगाए जाएंगे।
  • नर्मदा नदी पर ग्वारीघाट से मंगेरी तक केबल स्टे ब्रिज का निर्माण किया जाएगा
  • शहपुरा, चरगवां, विजय नगर, जबलपुर में कई नए कॉलेज खोले जाएंगे 


     

कमलनाथ ने कहा कि सरकार ने कर्ज माफ करने के लिए जय किसान ऋण मुक्ति योजना शुरू की। कृषि क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक योजना बनाई जा रही है। हमारी निवेश नीति के तहत 19 फरवरी को भोपाल में बैठक बुलाई है। इस बैठक में चर्चा की जाएगी कि कैसे प्रदेश में निवेश को बढ़ाया जाए। 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR