Punjab Kesari MP ads

नए 8 युवा IAS अधिकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगी पहली पोस्टिंग, खुशी के साथ होगी योग्यता का कड़ी परीक्षा

Saturday, Apr 25, 2026-09:00 PM (IST)

भोपाल : आयुषी बंसल, आशी शर्मा, माधव अग्रवाल, सौम्या मिश्रा, श्लोक वाइकर, शिल्पा चौहान, पुष्पराज नानासाहेब खोट, शैलेंद्र तिवारी जी हां ये वो नाम है जिनको मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों में डिप्टी कलेक्टर की पोस्ट पर तैनाती मिली है। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने इन अधिकारियों की पहली पोस्टिंग ऐसी जगह की है जहां पर काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रशासनिक रूप से चुनौतीपूर्ण हैं ये जिले

दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने 2025 बैच के 8 युवा आईएएस अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग ऐसे जिलों में की है, जिन्हें प्रशासनिक रूप से चुनौतीपूर्ण हैं। अधिकारियों को सहायक कलेक्टर के रूप में आदिवासी बाहुल्य और चुनौतीपूर्ण जिलों के तैनाती दी है। यहां पर इन अधिकारियों की काफी परीक्षा हो सकती है क्योंकि इन जिलों में विकास को लेकर मुद्दा काफी अहम होगा।

इन जिलों में झाबुआ, बड़वानी, बैतूल, मंडला जैसे आदिवासी जिले  शामिल हैं, जबकि धार, सिंगरौली, कटनी और खंडवा प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन जिलों में काम करना इन अधिकारियों को जमीनी हकीकत के साथ ही  ग्रामीण परिवेश को करीब से समझने की मदद मिलेगी। जानकारों का कहना है कि शुरुआती दौर में कठिन और मैदान पर  अधिकारियों का अनुभव मजबूत होता है,यहीं से वो आगे के लिए परिपक्व होते हैं और आगे चलकर बड़े सुधार वाले फैसले लेने में सक्षम होते हैं। आपको बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी  मसूरी में प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन अधिकारियों को अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News