कांग्रेस की बढ़ती मुश्किलें, सिंधिया के गढ़ में BJP ने खेला ये दांव

11/2/2018 1:58:19 PM

अशोकनगर: कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के मजबूत गढ़ में सेंध लगाने के लिए भाजपा ने नया पैंतरा अपनाया है, बीजेपी ने सिंधिया के गढ़ में अब कांग्रेसियों को ही टिकट दिया है। बीजेपी ने कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुये ईसागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी को उम्मीदवार बनाया है, वहीं करीब एक साल पहले मुंगावली चुनाव में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेसी नेता डॉ केपी यादव को मुंगावली से टिकट दिया है। 


वर्तमान में चन्देरी एवं मुंगावली सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। सिंधिया का यह गढ़ काफी मजबूत माना जाता है क्योंकी, 2013 के चुनाव में पूरे प्रदेश में जब मोदी एवं शिवराज की लहर थी, तब भी सिंधिया के इस गढ़ में भाजपा कुछ भी नहीं कर पाई थी। कांग्रेस ने यहां तीन में से दो सीटें जीती थी, इसके बाद साल की शुरूआत में मुंगावली में हुए उपचुनाव में बीजेपी पूरा दमखम दिखाने के बाद भी इस सीट को कांग्रेस से नहीं छीन पाई थी। 


यही कारण है कि, बीजेपी ने कांग्रेस घेरने के लिए सिंधिया के खास रहे डॉ केपी यादव और भूपेंद्र द्विवेदी को भाजपा में शामिल कर विधानसभा चुनाव में लड़ने का मौका दिया गया है। भाजपा ने तीन सीटों में से दो पर हाल ही में कांग्रेस से आये नेताओ को टिकिट दे दिया है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar