MP में बढ़ता गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग ने दी ये जरूरी हिदायतें

4/5/2019 3:45:00 PM

भोपाल: प्रदेश में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। गर्मी इतनी बढ़ गई है कि, लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं मौमस विभाग ने भी लू से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार,आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर से राहत की कोई गुंजाइश नहीं है। तापमान के और बढ़ने की संभावना है। चिलचिलाती गर्मी ने पूरे राज्य को झुलसा दिया है और लोग गर्मी की मार झेल रहे हैं।

इन जिलों में जारी रहेगा गर्मा का कहर
प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा गया। सागर, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, शहडोल संभागों में गर्मी का कहर जारी रहेगा। खरगोन में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य में सबसे अधिक रहा।


मौसम विभाग ने दी ये हिदायत
मौमस विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को हल्के रंग के कपड़े पहनने के लिए कहा है। साथ ही बाहर जाने से पहले ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह भी दी गई है। सिर भी ढांक कर चलने के लिए कहा गया है। अगर राजधानी की बात की जाए, तो यहां गुरूवार को तापमान 41 डिग्री रहा ये सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में भी तीखी गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है।
 

 

suman

This news is suman