राजधानी में आवारा कुत्तों की दहशत, 6 साल के मासूम को नोच-नोच कर मार डाला

5/11/2019 9:39:51 AM

भोपाल: राजधानी में अवारा कुत्तों ने एक 6 साल के मासूम को नोच नोचकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं नगर निगम भी हरकत में आया और आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरु किया।



शुक्रवार को 6 साल का संजू जाटव अपने घर के पास खेल रहा था। घर के पास में ही नाला था उसी दौरान वहां घूम रहे रहे 10 -12 आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर नाले के पास ले गए। कुत्तों के आगे मासूम कुछ न कर सका और वे उसे नोच नोच कर खा गए। कुछ समय बाद संजू के पिता काम से घर लौटे तो वे संजू को ढूंढने लगे। तभी मां की नजर लहूलुहान संजू पर पड़ी। आनन फानन में संजू को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी मासूम दम तोड़ चुका था।



संजू की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। संजू के पिता टेंट हाउस में नौकरी करते है। संजू दो बहनों का इकलौता भाई था। इस दर्दनाक घटना के बाद नगर निगम की नींद खुली और आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरु किया गया। यदि नगर निगम पहले जाग जाता तो एक मासूम जिंदगी कुत्तों की भेट न चढ़ती।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR