महिला कर्मचारी पर गंदी नजर रखता था निगम का दरोगा, फोन पर भी की अश्लील बातें, Audio viral

3/31/2022 1:14:18 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): पूरे देश में इंदौर शहर ने स्वच्छता में हमेशा अपना नाम रोशन किया है। सफाई कर्मचारियों की मेहनत से इंदौर शहर का नाम सफाई में पांचवी बार नंबर पर आया है। लेकिन निगम के कर्मचारी की गलत हरकत की वजह से नगर निगम ही सफाई कर्मचारी महिलाओं से अभद्र व्यवहार करते हुए पाए गए हैं जिसे लेकर आयुक्त द्वारा निगम के सहायक दरोगा को कार्यमुक्त कर दिया।


सुनिए ऑडियो...

मामला इंदौर के नगर निगम जोन 10 वार्ड 43 का है। यहां पर सहायक दरोगा के रूप में आशीष गोदावरे तैनात है जो क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था देखता है। इसके अधीनस्थ कुछ महिला सफाई कर्मचारी भी काम करती हैं जिसमें से रेखा कंडारे महिला द्वारा निगम आयुक्त प्रतिभा पाल को शिकायत की गई थी जिसमें सहायक दरोगा द्वारा सफाई कर्मचारी महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और अभद्र भाषा का उपयोग किया जा रहा था। जांच के बाद निगमायुक्त प्रतिभा पाल द्वारा सहायक दरोगा आशीष गोदावरे तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। वही इसकी एम्पलाई आईडी भी डिलीट करवा दी गई। वह इसके भुगतान पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई।

meena

This news is Content Writer meena