द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किए महाकाल के दर्शन, अगली फिल्म के लिए की प्रार्थना

10/8/2023 1:40:27 PM

उज्जैन (विशाल सिंह): बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना करने के बाद द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बताया, कि मैंने द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म में शिव जी के बारे में काफी कुछ बताने का प्रयास किया था। जिससे विश्व के युवाओं को इस बारे में काफी जानकारी लगी थी। अब मैं अपनी अगली फिल्म शिव दर्शन पर बनाना चाहता हूं। जिसे विश्वभर के सभी लोग देखें और उन्हें भगवान शिव के बारे में सब कुछ पता चले। पूरा विश्व एक है, पूरा भारत एक है। वह जनकल्याण और मानव कल्याण के काम आए। यही कामना बाबा महाकाल से करने आया था कि वह मुझे इतनी शक्ति दें कि मैं अच्छे से भगवान शिव के दर्शन को विश्व पटल पर ला सकूं।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari