8 नवंबर को लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, मंदिरों में नहीं होगी पूजा, कपाट रहेंगे बंद

11/7/2022 12:44:05 PM

इंदौर(गौरव कंछल): साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है। इससे पहले दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। सूर्य ग्रहण के कुछ दिनों के बाद ही ये साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा और यह एक खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि भारत में चंद्रग्रहण नहीं दिखेगा, लेकिन चंद्रग्रहण भारत में भी नजर आएगा। ग्रहण लोगों के मन में चिंता बढ़ाने वाला होगा।

चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन लग रहा है और साल का ये अंतिम चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है। इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छिप जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं। हम जब धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है। साल दूसरा व आखिरी चंद्रगहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत यानी स्पर्शकाल शाम 5:35 बजे से होगी और ग्रहण का मध्य 6:19 बजे और मोक्ष शाम 7:26 बजे होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा, ऐसे में लोग किसी भ्रम की स्थिति में ना पड़े ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले सुबह 5.53 बजे शुरू होगा और अगले दिन सुबह करीब 7 बजे तक चलेगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और पूजा पाठ नहीं होगी।

हर ग्रहण कोई न कोई प्रभाव लेकर आता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार एक पक्ष या 15 दिन के भीतर दो ग्रहण होना अशुभ का संकेत माना गया है। ऐसे में लोगों के मन में किसी बड़ी कठिनाई की आशंका है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर निकलने से बचें। ग्रहण से 4 राशियों मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ के लिए लाभ, 4 राशियों मेष, वृष, कन्या और मकर के लिए हानि और शेष 4 राशियों के जातकों को मध्यम फल मिलेगा चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा और भगवान का ध्यान करें। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने पीने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि ग्रहण के समय हमारे आसपास कई तरह के बैक्टीरिया पैदा होते हैं जो खाने के अंदर शामिल होकर आपके शरीर में जा सकते हैं। चंद्र ग्रहण के बाद स्नान और दान का महत्व है।

meena

This news is Content Writer meena