कहीं और हो रही थी प्रेमिका की शादी, प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने आकर दी जान

6/3/2021 3:07:53 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जुझारी पेट्रोल पंप के पीछे रेलवे ट्रैक पर प्रेमी जोड़े का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दी है।

लड़की की पहचान उषा भूमिया उम्र 19 वर्ष निवासी झाझा ग्राम और वही लड़के की शिनाख्त दुर्गेश बर्मन पिता संतोष बर्मन उम्र 22 वर्ष निवासी घाट सिमरिया निवासी के रुप में हुई है। सूत्रों से पता चला कि लड़की की शादी दिनारी खमरिया में होने वाली थी लेकिन लड़की अपनी मां के मायके के रहने वाले लड़के से प्यार करती थी। इसलिए दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

meena

This news is Content Writer meena