चोरों की पहली कोशिश से नहीं लिया सबक, अब नाक के नीचे से चंदन का पेड़ काट ले गए बदमाश

12/17/2020 6:55:15 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): राजधानी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले चार इमली इलाके में चोरों ने चंदन का पेड़ काट डाला, और पेड़ का तना चुरा ले गए। खास बात यह कि जिस जगह वारदात हुई है उसके आसपास मंत्रियों, आईएएस, आईपीएस अफसरों के बंगले हैं। इन पर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड मौजूद रहते हैं। घटना का पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हबीबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चंदन चोरों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। बड़ी बात यह कि तीन दिन पहले भी पीडब्ल्यू मंत्री के बंगले में चोरी की कोशिश की गई थी।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई दफ्तर के पीछे स्थित डी सेक्टर में रहने वाले एक आईएएस अधिकारी के घर के सामने बुधवार रात को चोरों ने चंदन के कुछ पेड़ काट कर ले गए। इस बात का खुलासा गुरुवार सुबह चार इमली में घूमने निकले लोगों ने की। नर्सरी में लगे चंदन के करीब 15 फीट ऊंचे पेड़ को गायब देखकर सभी लोग हैरान हो गए। चोरों ने बड़ी सफाई से पेड़ को काटा था। चोर पेड़ का सिर्फ तना ही ले गए थे।

PunjabKesari

टहनियां और पत्ते मौके पर ही छोड़ गए। पेड़ काटने के लिए किसी आधुनिक मशीन और चोरी की लकड़ी ले जाने के लिए चार पहिया वाहन का इस्तेमाल किया गया। बता दें कि तीन दिन पहले पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर गोपाल भार्गव के बंगले से भी चंदन का पेड़ काटने की कोशिश की गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News