राह चलती लड़की से बदमाशों ने की छेड़छाड़, भागकर अस्मत बचाने का वीडियो वायरल

7/1/2023 7:48:31 PM

छतरपुर(राजेश चौरसिया) : मनचलों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि राह चलती लड़कियां जरा भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला छतरपुर का है जहां लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक मनचला सरेआम राह चलते लड़की को दो बार छेड़ता दिख रहा है। वीडियो में पहले यह मनचला बाइक पर सवार होकर लड़की को छेड़ता है उसके बाद में पैदल चलकर लड़की का पीछा करता है। लड़की पीछा करते देख मनचले से बचने के लिए दौड़ लगाती दिख रही है।

घटना छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जहां यह घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जहां अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया कि शहर में सरेआम इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। मामले में छतरपुर SP अमित सांघी और कोतवाली TI अरविंद दांगी से बात करने पर बताया कि मामले में उक्त आरोपी विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले में कोई शिकायतकर्ता नहीं है उक्त युवती या उसके परिजन सामने नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते आरोपी पर 151 के तहत मामला दर्ज करते हुए विधिसंवत कार्यवाही कर जेल भेजा जायेगा।

●यह है मामला...

छतरपुर शहर के महल रोड से कुंजरहटी जाने वाले मार्ग का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक युवती मनचले से अपनी अस्मत बचाती दिख रही थी। वीडियो में दिख रहा था कि पहले मनचले युवक ने युवती के सिर पर चपत मारी, इसके बाद जब लड़की एक मकान में जाने लगी तो युवक उसे पकड़ने के लिए पीछे से दौड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर अब पुलिस हरकत में आई है।

meena

This news is Content Writer meena