बीच सड़क पर कट्टा लेकर लड़ रहे थे बदमाश, कांग्रेस विधायक ने जान की परवाह किए बगैर छीना

4/28/2022 1:19:12 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में अब फायरिंग की घटनाएं आम हो गई है। आज सुबह ही दो मासूम बच्चें फायरिंग का शिकार हुए है। तो वही शाम को सरेराह बदमाशों ने भरे बाजार में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस बीच मौके से गुजर रहे कांग्रेस के विधायक सतीश सिकरवार ने फायरिंग देखी... तो कुछ देर के लिए वे भी सहम गए। लेकिन वे अपनी जान की परवाह ना करते हुए बदमाशों के पास पहुंच गए। और उनसे देसी कट्टा छीन लिया।



कहा जा रहा है कि बीते 15 मिनट से दो गुटों में विवाद हो रहा था। इस विवाद में फायरिंग भी हो रही थी। कहा जा रहा है ये विवाद एमएलबी कॉलेज से पैदा हुआ था। जहां कल एक गुट ने दूसरे गुट के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया था।



आज वही दोनों ग्रुप आमने-सामने आ गए। जिसमें एक गुट ने अपना टेरर दिखाने के लिए के लिए भरे बाजार में फायरिंग की। जिसमें एक गोली, कार में लगी है। वही इंदरगंज थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

meena

This news is Content Writer meena