हनी ट्रैप में दो मंत्रियों के ओएसडी का नाम आने पर गिरी गाज, खत्म हुई सेवाएं

1/6/2020 3:38:36 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में प्रदेश के दो मंत्रियों के विशेष सहायकों के नाम आने के बाद गाज गिरी है। खनिज मंत्री के ओएसडी अरुण निगम और हरीश खरे की सेवाएं समाप्त कर दी गई। उनकी जगह चंद्रेश भूषण (सीबी) प्रसाद को खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का विशेष सहायक नियुक्त किया है। इनके विशेष सहायक बनने के बाद अब लश्कर एसडीएम के पद पर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्त की जाएगी।



दरअसल मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में दो मंत्रियों के विशेष सहायक अधिकारी के नाम सामने आए थे मानव तस्करी से जुड़े मामले में एसएफटी द्वारा पेश चालान में हरीश खरे और अरुण निगम के नाम आए थे। हरीश खरे खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और अरुण निगम खनिज साधन मंत्री प्रदीप जयसवाल के यहां पदस्थ थे।

हनी ट्रैप में नाम आने के बाद उन्हें ऐसे महत्वपूर्ण पद पर नहीं रखा जा सकता इसलिए मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने खरे की सेवा लौटाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को लिखा था जिसके बाद हरीश खरे की सेवाएं समाप्त कर दी गई और उन्हें विशेष सहायक अधिकारी के पद से उनके मूल पैतृक विभाग महिला एवं बाल संरक्षण विभाग में पुनः वापस कर दिया है।

 

 

meena

This news is Edited By meena