Punjab Kesari MP ads

कथावाचक को व्यास पीठ पर आया हार्ट अटैक, मौत...भजन पर नाचते रहे लोग

Wednesday, Jul 24, 2024-05:48 PM (IST)

राजगढ़ : प्रसिद्ध कथावाचक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे राजगढ़ के सारंगपुर में कथावाचन कर रहे थे इसी समय व्यास पीठ पर हार्ट अटैक आ गया और वे बेसुध होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के रहने वाले कथावाचक भागवताचार्य पंडित गोपाल कृष्ण महाराज गुरु पूर्णिमा पर रविवार को पाड़ल्या आंजना गांव के गुरु आश्रम में कथा कर रहे थे। करीब 2 घंटे 35 मिनट चली कथा के अंत में आरती के पहले वे भजन सुना रहे थे। श्रद्धालु भजनों पर नाच रहे थे। इसी बीच पंडित गोपाल कृष्ण व्यास पीठ पर ही गिर पड़े। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को कथावाचक का पार्थिव शरीर राजगढ़ के गुरु आश्रम लाया गया। यहां श्रद्धांजलि के बाद शव को उज्जैन के लिए रवाना किया गया। उज्जैन के आश्रम में अंतिम संस्कार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena