गैस सिलेंडर गोदाम से सटी प्लास्टिक फैक्ट्री में आग का तांडव, पुलिस और लोगों ने तुरंत हटाए सिलेंडर, बड़ा हादसा टला

4/6/2022 4:06:57 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): शहर में इन दिनों आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। जहां पालदा स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि पास में ही गैस सिलेंडर का गोडाउन था। जहां पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों ने सभी सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। नहीं तो एक बड़ा हादसा सामने देखा जा सकता था। लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया।

PunjabKesari

आजाद नगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि पूरा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के नेमावर स्थित औद्योगिक क्षेत्र पालदा का है जहां मौजूद महेश्वरी प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि पास में ही मौजूद इंडियन गैस सिलेंडर का गोदाम था। तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीबन 1000 से भी अधिक सिलेंडरों को उस गोदाम से खाली करा कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था।

PunjabKesari

समय रहते गैस सिलेंडर नहीं हटाए जाते तो एक बड़ा हादसा हो जाता। आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। तत्काल मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि लगभग 5 टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया है। वहीं गोदाम में रखा लाखों रुपए का प्लास्टिक जलकर पूरी तरह खाक हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News