MP Election: 'राज्य की जनता और राहुल गांधी तय करेंगे मुख्यमंत्री'- कमलनाथ

11/27/2018 3:56:25 PM

भोपाल: कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने  कहा कि राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री के बारे में फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री पद के बारे में 11 दिसंबर (मतगणना के दिन) को राज्य की जनता और  राहुल गांधी तय करेंगे'।

चुनाव से छह माह पहले अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान  कमलनाथ को सौंप दी थी। इसके साथ ही वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया। इस बदलाव के साथ ही राज्य में कांग्रेस ने चुनाव की तैयारियां और तेज कर दी थीं। कमलनाथ के पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव थे, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुधनी से चुनाव मैदान में हैं। 

suman

This news is suman