हंगामा कर रहे नशेड़ी को पुलिस ने किया बंद, बाहर नहीं निकाला तो चौकी में की तोड़फोड़

1/30/2019 6:15:32 PM

छतरपुर: जिले की पुलिस चौकी में तोड़-फोड़ का मामला सामने आया है। जहां नशे की हालत में एक युवक ने पहले तो जमकर उत्पात मचाया और जब उसे कमरे में रखा गया तो उसने गेट न खोलने पर खिड़कियों में लगे कांच तोड़ दिए। जिससे पुलिस प्रशासन का हज़ारों का नुकसान हो गया।



जानकारी के अनुसार मामला जिला छतरपुर मुख्यालय का है। जहां शहर के बीचों-बीच पुलिस चौकी व सहायता केंद्र स्थित है। शहर के मेन छत्रसाल चौराहे पर संतोष यादव नशे की हालत में हंगामा कर हर आने-जाने वालों को परेशान कर यातायात बाधित कर रहा था। जिसे देख पुलिस ने उसे पकड़कर चौकी में बंद कर दिया। जो बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था। पुलिस कर्मचारियों ने उसे जब काफी समय बाहर नहीं निकाला तो अंदर हंगामा करने लगा और अपने हाथों से खिड़की के कांचों को तोड़ दिया। जिससे उसके हाथों में चोट आ गई।



पुलिस ने आनन-फानन में उसे चौकी से बाहर निकाला। जहां वह चौकी के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। जिसे बाद में सिविल लाईन थाने ले जाया गया। वहीं आरोपी के होश में आने पर बात की तो उसने बताया कि वह नशे में है और इंजेक्सन से उसने ड्रग्स लिया है। साथ ही वह पुलिस से छोड़ने की भी गुहार लगा रहा था।

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR