लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही गरमाया सियासी माहौल, शिवराज-कमलनाथ ने दी प्रतिक्रिया

3/11/2019 4:49:24 PM

भोपाल: देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। वहीं नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की तारीख का ऐलान करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "लोकतंत्र का उत्सव, मतलब की चुनावों का मौसम गया। मैं आशा करता हूं कि यह चुनाव ऐतिहासिक साबित होगा"।
 


सीएम कमलनाथ ने भी दी प्रतिक्रिया
 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रतिक्रियाएं दी है। सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा और जुमले-झूठे वादे वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कमलनाथ ने लिखा "लोकतंत्र के महापर्व के कार्यक्रम घोषित होने का स्वागत। अब समय आ गया है देश की जुमले-झूठे वादे वाली मोदी सरकार को उखाड़ फेकने का। अब समय आ गया है देश के विकास के लिये कांग्रेस को देश की सत्ता की चाबी सौपने का। मध्यप्रदेश की जनता इसमें प्रमुख भूमिका निभाएगी"।


 



जनता देगी मोदी का साथ-शिवराज
शिवराज ने कहा चुनाव की घोषणा के बाद कहा कि, 'बीजेपी तैयार है, हमारी सेना निकल चुकी है| हमें जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा हमें पूर्व विश्वास है एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली देश के निर्माण के लिए मध्य प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देगी।' 
 



'हमारा संकल्प है 29 में से 29 सीटें मध्य प्रदेश में भाजपा जीतेगी और केंद्र में सरकार बनने के बाद नरेंद्र मोदीजी के गले में जो हार होगा उसमे 29 फूल मध्य प्रदेश के हों'।
 

 

suman

This news is suman