तरुण भनोट का बंगला सील होने पर गरमाई सियासत, खटखटा सकते हैं कोर्ट का दरवाजा

6/12/2020 2:40:20 PM

भोपाल: पूर्व मंत्री तरुण भनोट का बंगला सील होने के बाद मध्य प्रदेश में बंगला पॉलिटिक्स शुरु हो गई है। सूत्रो की मानों तो इस मुद्दे को लेकर पूर्व मंत्री कोर्ट जाने की तैयारी में है। दरअसल, तरुण भनोट का 4 इमली स्थित B-16 वीडी शर्मा को अलॉट किया गया है। जिसके चलते तरुण भनोट पर बंगला खाली करने का दवाब बनाया जा रहा है। संपदा विभाग और PWD विभाग के अधिकारियों ने उनका बंगला सील कर दिया। जिसके बाद पूर्व मंत्री ने अपने साथी मंत्रियों से बैठक की और अभी बंगला ना खाली करने का फैसला लिया। साथ ही इस मामले को लेकर कोर्ट जाने की बात कही। 

बता दें पूर्व मंत्री तरुण भनोट का बंगला सील होने के बाद सियासत गरमा गई। इसे लेकर उन्होंने सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, विजय लक्ष्मी साधौ और हर्ष यादव के साथ चर्चा की। जिसमें फैसला लिया गया कि बंगला अभी खाली नहीं किया जाएगा। खबर है कि पूर्व मंत्री इस मुद्दे को लेकर कोर्ट तक जा सकते हैं। 

इससे पहले भी गृह मंत्रालय की ओर से कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों को 15 जून तक बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। लेकिन कांग्रेस ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए गैरकानूनी बताया था। जिसके बाद से ही लगातार बंगला पॉलिटिक्स चली आ रही है। 

meena

This news is Edited By meena