रूझानों को देख कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन बोलीं- जनता का फैसला स्वीकार है

5/23/2019 12:36:32 PM

मंदसौर: मध्यप्रदेश की मंदसौर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने मतगणना के रुझानों में दोपहर 12 बजे तक करीब सवा लाख मतों से पीछे रहने के बाद कहा कि, उनके कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की और उन्हें जनता का फैसला स्वीकार है।


नटराजन दोपहर 12 बजे तक आए रुझानों में करीब सवा लाख मतों से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता से पीछे थीं। उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। उन्होंने कहा कि वे परिणामों से संतुष्ट हैं और जनता के फैसले को सम्मान के साथ स्वीकार करती हैं।

suman

This news is suman