कांग्रेस में हो सकता है ''एक व्यक्ति एक पद'' का नियम लागू, छिन सकते हैं कई नेताओं के पद

8/14/2019 10:04:45 AM

भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पदभार संभालते ही कांग्रेस में बड़ा फेर बदल होने की संभावना है। सोनिया गांधी जल्द ही पार्टी में एक नया फॉर्मूला लागू करने वाली हैं। सूत्रों की माने तो, कांग्रेस में जल्द ही ''एक व्यक्ति-एक पद'' रणनीति लागू की जा सकती है। इसका सीधा असर उन नेताओं पर होगा जिनको एक से अधिक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें मध्य प्रदेश के भी कई बड़े नेता हैं जो एक से अधिक पद पर हैं।

दरअसल, ''एक व्यक्ति-एक पद'' नीति के लागू होते ही प्रदेश में कई नेतागण प्रभावित होंगे। इनमें मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल हैं। उनके पास भी प्रदेश अध्यक्ष का पद है। सोनिया के इस फैसले से नाथ से भी पसीसी का पद वापस लिया जाएगा। जिसके बाद नए अध्यक्ष चुनने का रास्ता साफ हो जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री पहले ही प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं।



वहीं प्रदेश में लंबे समय से नए अध्यक्ष को लेकर कई नेता दौड़ में शामिल हैं। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और दो कैबिनेट मंत्रियों के भी नाम चर्चा में है।

 

meena

This news is Edited By meena