Video: इंदौर में हालात हुए बेकाबू, 19 नए मामले सामने आने से पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 63

4/1/2020 3:00:35 PM

इंदौर(गौरव कंछल): मिनी मुंबई के नाम से जानी जाने वाले इंदौऱ शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 16 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या 63 हो गई है। इतनी तेजी से बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं।मंगलवाल को ही कलेक्टर ने जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के संकेत दे दिए थे। हालांकि संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण शहर को पहले ही टोटल लॉक डाउन किया जा चुका है।

सीएम शिवराज सिंह ने जताई चिंता प्रदेश में लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या पर सीएम शिवराज ने भी चिंता जाहिर की और उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह को स्थिति नियंत्रण के लिए फ्री हैंड कर दिया है। पॉजिटिव मरीजों में 3,5, और 8 साल के बच्चे शामिल हैं। जिनमें से खजराना मंदिर में एक ही परिवार के 9 सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही इंदौर देश मे कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

 

meena

This news is Edited By meena