प्रदेश हर मामले में पिछड़ा, कहां है मोदी का ‘मेक इन इंडिया’ : कमलनाथ

7/19/2018 12:56:24 PM

उज्जैन : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जवाब में कांग्रेस की जनजागरण यात्रा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रवाना किया। इस मौके पर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा मोदी ने कहा था मेक इन इंडिया, शाइन इंडिया और स्टैंडअप इंडिया, लेकिन आज कहां है मेक इन इंडिया। प्रदेश की शिवराज सरकार इश्तेहारों में अपने फोटो के साथ विकास तो बहुत दिखा रही, लेकिन मैदान में है भूख और प्यास।

कांग्रेस की जनजागरण यात्रा जिले की तराना तहसील मुख्यालय से शुरू हुई। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखेगी। यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा आज प्रदेश किसानों की आत्महत्या, महिलाओं पर अत्याचार, कुपोषण और बेरोजगारी के मामले में नंबर वन है। कमलनाथ ने कहा इस स्थिति में किस बात का जन आशीर्वाद शिवराज सिंह मांग रहे। प्रदेश हर मामले में पिछड़ा हुआ है। उन्होंने तंज कसा कि मेरे जीवन में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है जब हर वर्ग परेशान है। राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, प्रदेश महासचिव दीपक बाबरिया, जीतू जिराती आदि मौजूद थे।

कमलनाथ की चक्की धीरे चलती है पर बहुत बारीक पीसती है
उन्होंने यह भी कहा कि कमलनाथ की चक्की बहुत धीरे चलती है लेकिन बहुत बारीक पीसती है। कलेक्टरों से कहा जाता है वे बस में भीड़ लाएं। कलेक्टर चपरासी की तरह काम करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा आप तो अपनी शपथ की इज्जत कीजिए। शिवराजसिंह राजस्थान और महाराष्ट्र से भीड़ लाते हैं और अपनी सभा को सफल बताते हैं।

 

suman

This news is suman