चंबल में समाया मां चामुंडा का मंदिर

8/23/2018 6:17:17 PM

उज्जैन  : प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं, वहीं उज्जैन जिले के नागदा में शहर सहित कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश से चंबल नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। उफान के कारण चंबल नदी में स्थित चामुंडा माता मंदिर डूब गया। नदी में ऐसा उफान इस सीजन में पहली बार आया है। ऐसे में प्रशासन सक्रिय हो गया है। चंबल किनारे सात से ज्यादा होमगार्ड जवानों की सुरक्षा उपकरणों के साथ ड्यूटी लगा दी गई है। 

नागदा शहर में 36 घंटे में 4 इंच बारिश हो चुकी है। चंबल में पानी बढ़ते ही मंदिर धीरे-धीरे डूबने लगा था। इस नजारे के साथ सेल्फी लेने के लिए शहर के लोग बड़ी संख्या में पहुंचने लगे थे। लगातार बढ़ रहा चंबल का जलस्तर किनारे बसे गांवों में नुकसान कर सकता है। पिपलौदा सागौती माता में चंबल किनारे पर बह रही है। अगर चामला भी उफान पर आई तो इसका जलस्तर अधिक बढ़ जाएगा। जिससे गांव के नदी किनारे के खेतों में पानी घुसने से फसल खराब हो सकती है।

 

suman

This news is suman