चोरों के हौंसले बुलंद, थाने के साथ वाले घर को बनाया निशाना

8/10/2018 4:43:19 PM

सागर : जैसीनगर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि थाने के बगल वाले घर पर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पा रही है। जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत जैसीनगर में विकास अधिकारी के पद पर पदस्थ राम सिंह ठाकुर का आवास जनपद पंचायत परिसर में ही बना है। इसकी दूरी पुलिस थाने से करीब 200 मीटर है।

इसके बावजूद भी घर से अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर दो मोबाइल, तीन हजार रुपए नकद व खाना- पीने का सामान चुरा ले गए। राम सिंह ने मामले की रिपोर्ट पुलिस थाने में लिखाई। उन्होंने बताया कि वे काम से अपने गांव गए थे, तभी अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन अब तक आरोपित का सुराग नहीं लग पाया है।


 

suman

This news is suman