अब मंडला में बाघ ने बकरी चराने गई युवती को बनाया अपना शिकार

10/19/2019 11:26:36 AM

मंडला (अनिल जांगड़े): कान्हा नेशनल पार्क में के नजदीक लगे हुए टाटरी थाने के झांगुल गांव में बाघ ने एक नाबालिग बच्ची का शिकार किया। जिसके बाद गांव वालों के ढूंढने पर बच्ची की क्षत-विक्षत लाश मिली।

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Mandla News, Kanha National Park, Girl, Lion, Hunting, Man-eating Lion, Forest Department

बताया जा रहा है कि सुबह के समय बकरी चराने गई अमरीता परते झांगुल निवासी बाघ का शिकार हो गई। घटना सुबह 10 बजे की है। ग्रामीण जनों के द्वारा ढूंढने पर गांव से 3 KM दूर बच्ची का शव मिला। हमेशा रोजाना की तरह 10 बजे तक जंगल से बच्ची बकरी चरा कर घर लौट आती थी। परंतु इस बार जब 10 बजे बच्ची बकरी चरा कर नहीं लौटी तो घर वाले और ग्रामीणजन उसे जंगल में खोजने गए। गांव से 3 किलोमीटर दूर लड़की का शव मिला। जिसे बाघ द्वारा लड़की का शिकार कर बच्ची के शरीर के भाग को खा लिया गया। 11 बजे ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई। लेकिन शाम तक वन विभाग का कोई भी अधिकारी नही पहुंचा। जिससे ग्रामीणजन बहुत आक्रोशित हुए। वन विभाग की टीम नही पहुंचने पर ग्रामीणों ने डिप्टी रेंजर पी एल धनगर का घेराव किया। जिसे थाना प्रभारी टाटरी ने बीच-बचाव कर अलग किया। पुलिस एवं वन विभाग के द्वारा जांच की जा रही है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News