शावकों के साथ पानी में अठखेलियां लगाते दिखी बाघिन, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से वीडियो वायरल

5/23/2022 2:14:37 PM

उमरिया(शैलेंद्र चतुर्वेदी): बाघों के लिए प्रसिद्ध बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसको देखकर आप अचंभित और उत्साहित दोनों हो जाएंगे। वैसे बाधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगातार बाघों के वीडियो वायरल होते रहते हैं और हमेशा ही वीडियो मन मोह लेते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो पर्यटकों के कैमरे मे कैद हुआ है वो बेहद खास है। इसमें बाघिन और दो शावक एक साथ नहा रहे हैं। मां के साथ पानी में अठखेलियां कर रहे शावकों का यह वीडियो खितौली जोन का है।

पानी में अठखेलियां...
गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं और सभी को ठंडक की जरूरत है। खितौली जोन में सफारी में गये पर्यटकों को बाघिन और शावकों की अठखेलियों ने पर्यटकों का मन मोह लिया। बाघिन अपने शावकों के साथ पानी का आनंद लेते वीडियो में कैद हो गई। वही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक लवित भारती ने बताया कि वीडियो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का है।

meena

This news is Content Writer meena