ट्रेन चालक अपनाएंगे हड़ताल का यह अनोखा तरीका

7/16/2018 12:26:32 PM

जबलपुर : वेतन विसंगति, पेंशन समेत कई मांगों को लेकर जबलपुर मंडल समेत देशभर के ट्रेन चालक 17 जुलाई से भूख हड़ताल पर जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अनोखा रास्ता निकाला है। वे भूखे रहकर ट्रेन चलाएंगे। उनकी यह हड़ताल 48 घंटे तक रहेगी। चालकों के अनुसार इस दौरान ट्रेन संचालन में होने वाली दुर्घटनाओं के लिए रेलवे ही जिम्मेदार होगा। देशभर के करीब साढ़े सत्रह लाख ट्रेन चालक, सहायक चालक और गार्ड 17 से 19 जुलाई तक भूख हड़ताल पर रहेंगे। भूखे पेट यात्री और मालगाड़ी चलाएंगे। जबलपुर मंडल के तकरीबन दो हजार से ज्यादा कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। इसको देखते हुए रेलवे में हाईअलर्ट जारी किया गया है।

अनुशंसा की नजरअंदाज 
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के जबलपुर मंडल के अध्यक्ष जेके धनगर, मंडल सचिव श्यामसुंदर और कोषाध्यक्ष आरके विश्वकर्मा ने बताया कि सातवें वेतनमान के लिए जो बेसिक तय किया गया है वह गलत है। जिसे ठीक किया जाए और माइलेज रेट तय हो। इस मांग को पिछले ढाई साल से रखा जा रहा है। सात साल पहले राष्ट्रपति ने अनुशंसा की थी कि तीन महीने के अंदर लोको रनिंग स्टॉफ की मांगों पर निर्णय लेने के लिए नेशनल इण्डस्ट्रियल ट्रिब्यूनल बनाया जाए, लेकिन यह भी अब तक नहीं किया गया।

अवकाश देने से मना 
असिस्टेंट ड्राइवर का ग्रेड पे 1900 रुपए से 2800 रुपए किया जाए। रेलवे बोर्ड के आदेश पर लोको रनिंग स्टॉफ को 17 से 19 जुलाई तक कोई अवकाश स्वीकृत न करने के जो आदेश निकाले हैं, वे गलत हैं। मंगलवार सुबह जबलपुर, सतना, कटनी, सागर, इटारसी समेत सभी स्टेशन पर जो भी ड्राइवर, ट्रेन पर चढ़ेगा वह भूखा होगा।
 

suman

This news is suman