केंद्रीय मंत्री बोले- अगर हमें देश को बचाना है, तो मोदी को जिताकर फिर से PM बनाना होगा

5/5/2019 11:35:40 AM

भोपाल: केन्द्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश के मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि, देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है> अगर हमे देश को बचाना है, तो मोदी को जिताकर कर एक बार पुन: प्रधानमंत्री बनाना होगा। तोमर मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में जनसंपर्क के दौरान आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
 


 

'मोदी सरकार ने बेईमानों को जेल भेजा और भ्रष्टाचार पर नकेल कसी'
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, तब गांव-गरीब का सम्मान होता था। कांग्रेस के शासनकाल मे किसान परेशान हैं। सरकार के इशारे पर खरीद केंद्रों की संख्या कम रखी गई है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार गरीबों को गुमराह कर रही है। मोदी सरकार ने बेईमानों को जेल भेजा और भ्रष्टाचार पर नकेल कसी। इसलिए देश को बचाना हैं, तो भाजपा को जिताओ। तोमर ने कहा कि मोदी सरकार ने शौचालय निर्माण के माध्यम से नारी को सम्मान दिया है और रसोई को धुंए से मुक्त करने गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 तक मोदी सरकार देश के सभी आवासहीनों को घर उपलगब्ध कराएगी।

suman

This news is suman