MP में आग बरसा रहा सूरज, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट किया जारी

6/7/2019 12:52:45 PM

भोपाल: प्रदेश में गर्मी कहर बरसा रही है। नौतपा खत्म होने के बावजूद भी सूरज आग उगल रहा है। गर्म हवाओं के थपेड़े शरीर को झुलसा देने वाले हैं। जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। दिन के समय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अधिकांश जिलों में पारा 45 और 46 डिग्री से ऊपर चल रहा है। राजधानी भोपाल और ग्वालियर समेत प्रदेश के 20 जिले लू की चपेट में हैं। ग्वालियर में गुरुवार को पारा 47.5 रिकॉर्ड किया गया है। वहीं होशंगाबाद में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पारा 47.7 डिग्री पहुंच गया।



जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। 20 जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। लोगों को गर्मी से एहतियात बरतने की सलाह दी है। प्रदेश में अब तक भीषण गर्मी के कारण सात लोगों की मौत हो चुकी है। आलम यह है कि सुबह साढ़े छह बजे से ही उमस, दोपहर में तेज धूप और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे गर्म हवा के थपेड़ों से शरीर की एनर्जी खत्म करने वाली है। वहीं रात में भी गर्म हवाओं ने नींद उड़ा रखी है।

देर से आएगा मानसून, रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग समेत प्रदेश के ज्यादातर लू की चपेट में रहेगा। साथ ही तापमान भी अधिकतर जिलों में 45 डिग्री के पार रहने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। अभी 5 दिन तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि छतरपुर, सागर, दमोह, रायसेन, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, श्योपुरकलां, भिंड, मुरैना, दतिया, होशंगाबाद आगर में लू चलने का ख़तरा है।

meena

This news is meena